मैनपुरी, फरवरी 11 -- योगी सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। बजट में सरकार ने प्राथमिक शिक्षा की बेहतरी के लिए उल्लेखनीय घोषणाएं की। सरकार ने जो भरोसा दिया है उस पर काम हुआ तो परिषदीय शिक्षा की सूरत अगले कुछ वर्षों में बदली हुई नजर आएगी। मैनपुरी में सुधार के कदम तो बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन बेहतरी के लिए अभी बहुत काम की आवश्यकता है। यूपी के सभी जिलों में परिषदीय शिक्षा की हालत किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने परिषदीय शिक्षा में बेहतरी के लिए कई उल्लेखनीय योजनाओं का संचालन शुरू कर रखा है। शिक्षामित्र सुबोध दुबे, जगदीश चतुर्वेदी, ओमप्रकाश उपाध्याय का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या का स्तर अपेक्षित नहीं हो रहा। साथ ही जो शिक्षक, शिक्षिकाएं यहां जिम्मेदारी निभा रहे हैं वे अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह गंभीर नहीं है। यही वजह है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.