मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर जनपद में बने अमृत सरोवर को लेकर सीएम ऑफिस से भी रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं अमृत सरोवर को सवारने के सख्त निर्देश दिए है। इस संबंध में सीडीओ ने डीसी मनरेगा को अमृत सरोवर के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी है। वहीं डीपीआरओ, संबंधित बीडीओ और बड़ी ग्राम पंचायत के द्वारा अमृत सरोवर के रख रखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीडीओ के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करते हुए अमृत सरोवर के रख रखाव की व्यवस्था को परखा जाएगा।जनपद में करीब 3.51 करोड़ की धनराशि खर्च करते हुए 234 अमृत सरोवर बनाए गए है। इनमें से करीब 118 अमृत सरोवर बड़े है। यह भी पढ़ें- पानी के इंतजार में सूखे अमृत सरोवर जिन्हें एक एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इन अमृत सरोवर को विभिन्न चरणों में बनाया गया है। जनपद के नौ ब्लाक में अमृत सरोवर बनाने के लिए तालाबों की खुदाई और च...