संवाददाता, जुलाई 15 -- CBI arrested bank manager and field officer: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के बुरे दिन चल रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के घर पर विजिलेंस के छापे में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ रुपए कैश और करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज के साथ कुल करीब 35 करोड़ रुपए का खजाना पकड़ा गया तो अब सुल्तानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक ब्रांच मैनेजर स्वर्णिम श्रीवास्तव और क्रेडिट ऑफिसर पुष्पक चौधरी सीबीआई के हत्थे चढ़ गए हैं। इन दोनों पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत पांच लाख रुपये के लोन के एवज में घूस मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर सीबीआई ने 14 जुलाई को आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया और ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत और उनके इशारे पर शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपए की रिश्वत लेत...