झांसी, अप्रैल 3 -- युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने उद्योग विभाग के जरिए जनपद के ढाई हजार से अधिक युवाओं को ऋण बांट कर उन्हें उद्यमी बना दिया है। उद्योग विभाग का दावा है कि उन्होंने जनपद के 2535 युवाओं को सौ करोड़ से अधिक का ऋण विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लिए दिया है। कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में झांसी ऋण वितरण में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से झांसी जिले में बड़ी संख्या में युवाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। विभाग ने दावा किया कि योजना के अंतर्गत झांसी में 2535 युवाओं को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में झांसी जिले के युवाओं को 101.77 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया है। उन्...