लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री आवास योजना उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री आवास योजना में असहाय विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और वंचितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। दैवीय आपदा व गंभीर बीमारी से प्रभावित परिवारों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा अन्य पात्र वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार का संकल्प उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि पात्र व जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर न हो और उसे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन का अवसर मिले। मुख्यमंत्री आवास योजना में अब तक लगभग 5 लाख परिवारों मकान दिए गए। गत वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लगभग ...