झांसी, दिसम्बर 15 -- जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में कोताही बरतने पर दो बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। आपरेशन कायाकल्प के कार्यो का सत्यापन करने के निर्देश दिए। वहीं जिले की प्रदेश में 61 वीं रैंक पर नाराजगी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक में उन्होंने प्रदेश में जनपद की रैंकिंग में सुधार लाए जाने के लिए उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि अनेक विभाग अपनी रैंकिंग में सुधार ला सकते हैं,ऐसे विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बेहद खराब स्थिति पर बीडीओ मऊरानीपुर 738 व बीडीओ गुरसंराय 273 आवास लंबित रहने पर कारण ...