देहरादून, जनवरी 3 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम आवास कूच कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर प्रदर्शन कर हटाने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ खूब धक्कामुक्की हुई, लेकिन पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो वह सड़क पर ही धरने में बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इससे खफा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल पार्क में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। शनिवार को सुराज दल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच शुरू किया। कार्यकर्ता हाथीबड़गला पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। इससे प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.