भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। जिले के कुल 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 1370 रोगियों का उपचार करते हुए जरूरी दवाइयां दी गई। सीएम आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, वारयरल बुखार से ग्रसित रहे। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवाइयां दी गई। चकटोडर, कसियापुर, हरिहरपुर, करियाव, सेमराध, कटरा, गोपीगंज, लालानगर, जयरामपुर सहित 19 केंद्रों पर सुबह 10 से चार बजे तक स्वास्थ्य मेला लगा। गोपीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि मेले में मौसमी बीमारी के अधिक मरीज रहे हैं। ऐसे मौसम में बीमारी से बचाव के लिए सजगता ही उपचार है। पेट दर्द, बुखार, घुटनों, कमर दर्द के मरीज पहुंचे। जिन्हे जांच करके दवा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...