गोरखपुर, जून 13 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दक्षिणांचल में 300 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह कोहड़ा बुजुर्ग में बन कर तैयार राजकीय आईटीआई का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी और एसएसपी ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- सीएम योगी कल आएंगे गोरखपुर, गोरक्षनगरी को देंगे 1248 करोड़ की योजनाओं की सौगातकार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर मंच आदि की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी पहुंचे। इसके साथ ही डीएम दीपक मीणा एवं एसएसपी डा. कौस्तुभ अपने पूरे अमले के साथ ...