बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। 25 मार्च को सीएम के प्रस्तावित आगमन को लेकर देवीपाटन मंडन के मंडलायुक्त और आईजी निरीक्षण करने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचे। मोतीपुर, जनपद बहराइच अंतर्गत ग्राम सेमरहना में सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा करते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित समस्त बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर तैनात संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सकुशल, सुव्यवस्थित से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.