मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं, वे इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं, अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी मेरी है। वे मंगलवार को बरुराज विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर चीनी मिल मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी राकेश कुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास और सम्मान दोनों की राजनीति करनी है। महागठबंधन इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोबाइल पर सभा को संबोधित किया। सहनी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के 28 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे पर वहां भी किसी युवा को नौकरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहा...