सीएम अवॉर्ड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
बलरामपुर, अगस्त 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार (सीएम अवॉर्ड) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अगस्त कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से शासन स्तर पर यह अंतिम अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की अब तक 180 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिन पंचायतों ने अभी आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर उसे ऑनलाइन फ्रीज़ करना सुनिश्चित करें। बिना फ्रीज़ किए आवेदन मान्य नहीं होगा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर पात्र पंचायतों के आवेदन समय से पूरा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक भागीदारी से जिले का प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.