हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए समाज कल्याण विभाग ने योग्य एवं अनुभवी अतिथि व्याख्याताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए विषय विशेषज्ञों, अनुभवी शिक्षकों एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं को चयनित किया जाएगा। चयनित अतिथि व्याख्याताओं को जिला स्तरीय विशेषज्ञ चयन समिति की संस्तुति, परीक्षण व्याख्यान और ट्रायल लेक्चर के बाद मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में सूचीबद्ध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अभ्युदय योजना में प्रोफेशनल व्याख्याता होंगे इनपैनल्ड आमंत्रित व्याख्याताओ...