सीएमबीएस सदस्यों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर
रुडकी, अक्टूबर 4 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (एनआईएच), रुड़की में रविवार को केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड और अग्रवाल इंश्योरेंस हब के सहयोग से सीएमबीएस सदस्यों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ एनआईएच निदेशक वाईआरएस राव और उनकी पत्नी पी. हार्थी ने रिबन काटकर किया। हेल्थ केयर इंश्योरेंस के वरिष्ठ क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख मोहम्मद सादिक और क्षेत्रीय प्रमुख जसप्रीत सिंह ने निदेशक वाईआरएस राव का स्वागत किया। धीरज अग्रवाल और शुचि अग्रवाल ने भी निदेशक और उनकी पत्नी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रजनीश कुमार गोयल, पूर्व निदेशक मनमोहन कुमार गोयल, पूर्व सीएमबीएस चेयरमैन विकास चंद्र गोयल, चक्रेश कुमार जैन, बबिता जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.