प्रयागराज, जून 17 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज 11 जून को कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीकेटी टायर ग्रुप ने रसायन विज्ञान विभाग के बीएससी एवं एमएससी के कुल 14 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी के प्रवीण यादव, श्रीवेश नंदन, विष्णुकांत यादव, हिमांशु यादव, मुकेश प्रजापति, प्रियंशु यादव एवं वैभव भट्ट जबकि एमएससी के दुर्गेश त्रिपाठी, अनुराग यादव, आदित्य यादव, मोहम्मद अजमल खान, लवकुश उपाध्याय, अभिषेक यादव एवं शैलेश मिश्रा शामिल हैं। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सेल की संयोजिका डॉ. रुचिका वर्मा, केमिस्ट्री विभाग के संयोजक डॉ. संतोष श्रीवास्तव के साथ डॉ. विशाल...