प्रयागराज, जुलाई 26 -- प्रयागराज। सीएमपी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में विकसित 'माइक्रो टीचिंग इवैल्यूएशन डिस्प्ले डिवाइस' को भारत सरकार ने डिजाइन पेटेंट प्रदान किया है। इस नवाचार में डॉ. अविनाश पांडेय, डॉ. श्रुति आनंद और डॉ. सोहन सिंह का भी सहयोग रहा है। यह उपकरण शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान होने वाली माइक्रो टीचिंग का तुरंत और निष्पक्ष मूल्यांकन करता है। अभी तक माइक्रो टीचिंग का मूल्यांकन मुख्य रूप से कागज पर किया जाता था। इसमें समय अधिक लगता था और मूल्यांकन में व्यक्तिगत राय का प्रभाव भी रहता था। डिवाइस से प्रशिक्षु शिक्षकों को अपनी कमियों और खूबियों की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। डॉ. दिलीप ने बताया कि डिवाइस में शिक्षण के कई महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। इनमें प्रस्तुतीक...