रांची, मार्च 10 -- रांची। सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के बिल की प्रोसेसिंग में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मंगलवार को मुख्यालय में बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष चौधरी शिवराज सिंह, राजीव कुमार सिन्हा, नृपेन्द्र नाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने इस सिस्टम का उद्घाटन किया। इस सिस्टम के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मी कहीं से भी अपने बिल की प्रगति पर हर चरण में नजर रख सकते हैं। यह सिस्टम पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर स्वचालित एसएमएस अलर्ट भी भेजता है, जिससे बिल प्रोसेसिंग के बारे में स्पष्ट और समय पर अद्यतन जानकारी मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...