रांची, फरवरी 26 -- रांची। सीएमपीडीआई ने अपनी सीएसआर परियोजना 'करुणा' के अंतर्गत समर्पित पशु बचाव एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए डब्ल्यूवीएस होप के साथ गुरुवार को एक एमओयू किया। इस पहल का उद्देश्य रांची नगर निगम क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण और बेसहारा कुत्तों के रेबीज रोधी टीकाकरण के माध्यम से जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। इस समझौता ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डॉ शिशिर दत्ता और डब्ल्यूवीएस होप की कोषाध्यक्ष शालिनी सिन्हा ने हस्ताक्षर किए। एंबुलेंस रांची स्थित डब्ल्यूवीएस होप को स्थानीय जनता, सीएमपीडीआई, नगर निगम और अन्य एजेंसियों की तरफ से आने वाले कॉल पर नसबंदी और रेबीज रोधी टीकाकरण के लिए उपलबध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.