धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला खान भविष्य निधि संगठन में अनुकंपा पर नियुक्ति में देरी का आरोप लगाया गया। बयान जारी कर अनुकंपा नियुक्ति से संबंधी आवेदकों ने आरोप लगाया कि सात-आठ साल पूर्व मृत्यु मामले में भी अनुकंपा पर नियुक्ति नहीं हुई है। अनुकंपा समिति की बैठकों के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। बताया गया कि सीएमपीएफ प्रबंधन को कई बार पत्र लिखने और व्यक्तिगत रूप से मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी दस्तावेज समय पर जमा करने के बाद भी फाइलों को आगे नहीं बढ़ाया गया। बार-बार एक ही दस्तावेज की मांग कर आवेदकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...