धनबाद, मई 21 -- कोयला खान भविष्य निधि संगठन आयोजित 'सीएमपीएफओ इंटीग्रिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026' स्काइ्र किंग्स ने जीता। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट स्काई किंग्स ने स्पीन किंग्स को पराजित किया।शारीरिक फिटनेस के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विजेता टीम का नेतृत्व मुख्य सतर्कता अधिकारी अमरेश कुमार ने किया, जबकि उपविजेता टीम का नेतृत्व नफीस आलम (सहायक निदेशक) ने किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवि कुमार सिन्हा (सहायक आयुक्त) को मेन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...