धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। 18 जुलाई 2025 से कोयला कर्मियों एवं उनके आश्रितों की भविष्य निधि (पीएफ) एवं पेंशन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि संगठन सजीश कुमार एन ने सीएमपीएफओ हॉटलाइन नंबर 9211053010 की शुरुआत की थी।

शिकायतों का त्वरित निस्तारण एक वर्ष की अवधि में यह पहल कोयला कर्मियों के लिए भरोसेमंद शिकायत निवारण माध्यम के रूप में स्थापित हुआ है। हॉटलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है, जिससे लाभार्थियों को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले एक वर्ष में हॉटलाइन पर 1,751 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,749 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। शिकायतों के निस्तारण में औसतन मात्र दो द...