रुडकी, अप्रैल 16 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कुछ दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन व एक्स-रे फिल्म खत्म पड़ी हैं। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसके लिए जिला मुख्यालय पर डिमांड भेजी गई है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तहसील क्षेत्र के लगभग सौ से अधिक गांव के मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी है। लेकिन अस्पताल में अव्यवस्था होने की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...