प्रयागराज, जून 18 -- सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अप्रैल के मुकाबले मई में पांच रैंक की गिरावट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों से रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कहा। जिले की रैकिंग में अप्रैल महीने में 42वीं थी, जबकि मई में यह गिरकर 47वीं हो गई। जननी सुरक्षा योजना में समय से भुगतान न होने पर डीएम ने सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना में सी रैंकिंग आने और नए स्वीकृत आवासों का निस्तारण न होने पर पीडीडीआरडीए को कारण बताओ नोटिस जारी किया। डीएम ने जिन विभागों के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण व रैकिंग में सुधार लाने को कहा। अधिकारियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वि...