मुरादाबाद, जनवरी 30 -- मुरादाबाद। बिजनौर सीएमओ के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि बिजनौर में कॉन्ट्रेक्ट आधार पर तैनात महिला चिकित्साधिकारी को सीएमओ बिजनौर द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मातृत्व अवकाश प्रदान कर दिया। मंडलायुक्त ने सीएमओ बिजनौर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अमरोहा में दो बच्चियों की पूर्व में हुई मौत का एनालॉसिस करवाया जाएगा कि मौत फास्ट फूड से हुई या अन्य किसी वजह से। इसकी जानकारी दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...