प्रयागराज, जून 18 -- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के इंसेंटिव भुगतान व अन्य कार्यों में प्रतापगढ़ की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ प्रतापगढ़ से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही हिदायत दी है कि इस माह के अंत तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से हो जाएं, यदि इसमें लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण और पीडी को थमाया नोटिसकार्य योजना की समीक्षा वहीं पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पर सीएमआईएस पोर्टल पर सूचना समय से अपलोड न करने पर नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण भी मांगा। गुरुवार को मंडलयुक्त कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से हुई मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सभी जिलों के सीएमओ को जननी सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्दे...