जौनपुर, जून 30 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने सोमवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। डॉ. गंगा राम गौतम ने वार्ड एवं लेबर रूम में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार व्यवस्था तथा बाहरी दवाओं के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बाहर की दवाएं लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डोभी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने अस्पताल में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वीपर (सफाई कर्मी), लैब टेक्नीशियन (एलटी), एक्स-रे टेक्नीशियन तथा अस्पताल की बाउंड्री वॉल की आवश्यकता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बताया।

हिंदी ...