मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इसके बाद जिला अस्पताल में हड्डी के मरीजों की स्वंय चिकित्सक कक्ष में बैठक ओपीडी की। इस दौरान उन्होंने खतौली स्थित ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ रखने, उपकरणों की नियमित जांच तथा मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय में कक्ष संख्या 9 स्थित हड्डी रोग...