भदोही, जून 25 -- भदोही, संवाददाता। दोपहर बाद सरकारी अस्पतालों में निरीक्षण का क्रम जारी है। इसी कड़ी में सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने गुरुवार को साढ़े तीन बजे इनारगाव आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान संज्ञान में आया कि रीमा भारती एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर निवास बनाकर काम नहीं करती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा रीमा भारती का माह जून का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित किया गया। जब तक उनके द्वारा मुख्यालय पर निवास बनाकर प्रसव का कार्य नहीं किया जाएगा, तब तक वेतन बहाल नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...