सीएमओ ने बेटियों को एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूक किया
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धौलाखेड़ा (मोटाहल्दू) में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करने और भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएमओ डॉ. पंत ने पीएचसी फुटकुआं में दिल्ली पब्लिक स्कूल व विजडम स्कूल के बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मोटाहल्दू और लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। अधिकारियों को टीबी मुक्त भारत, डेंगू, मलेरिया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पोर्टलों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.