हापुड़, अगस्त 22 -- सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने शनिवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को दवाईयों का वितरण भी किया। उन्होंने टीमों के कार्यों को जांचा और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने शनिवार दोपहर गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ ग्रस्त इलाके नयाबांस में पहुंचे। यहां मरीजों को दवाईयां वितरण करने में लगी टीमों के कार्यों को उन्होंने जांचा और निर्देश जारी किए। सीएमओ ने लोगों का इलाज भी किया। सीएमओ की देखरेख में लोगों को दवाईयों का वितरण भी हुआ। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट, गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम स्वास्थ्य टीमें इलाकों में रोजाना जुट...