लखनऊ, अक्टूबर 4 -- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों के खतरे के चलते स्वास्थ्य विभाग सर्तकता बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने रविवार को फैजुल्लागंज के दाउदनगर क्षेत्र में बाढ़ चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएन यादव और अलीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- घुटनों भर पानी में उतरे, नाव से पहुंचकर डीएम-जेसीपी ने पीड़ितों का हाल लियास्वास्थ्य सर्वे बाद में सीएमओ ने सीएचसी काकोरी के अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा के साथ जेहटा और सैंथा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय आशा और एएनएम को 24 घंटे सतत निगरानी रखने, बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल चिकित्सा सुविधा पहुंचाने और किसी भी बीमारी के लक्षण सामने आने पर तुरंत सूचना...