सीएमओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण
जौनपुर, मार्च 16 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डा. प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डा. इंद्रजीत यादव समेत सभी अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा। मेले में कुल 54 मरीजों का पंजीकरण हुआ। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि मेले में आने वाले मरीजों को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जन आरोग्य मिशन का उद्देश्य साकार हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.