बस्ती, मई 2 -- बस्ती। स्वास्थ्य विभाग के सिविल टेंडर में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा सीएमओ के गले की फांस बन गया है। मामले की शिकायत बाद डीएम ने एडी हेल्थ बस्ती मंडल को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच आख्या देने को कहा है। एडी ने अब पत्र लिखकर डीएम को अवगत कराया है कि शिकायती पत्र में उल्लिखित बिंदुओं के संबंध में बिंदुवार आख्या उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है, लेकिन दो सप्ताह बाद भी सीएमओ कार्यालय से बिंदुवार आख्या उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जानकारों का कहना है कि सिविल वर्क के टेंडर में जमकर मनमानी की गई है। यह भी पढ़ें- कृषि विभाग में एक करोड़ का टेंडर घोटाला, शासन के आदेश पर जांच शुरू शिकायत के बाद यह मनमानी अधिकारी व संबंधित पटल सहायक के गले की फांस बन गई है। अब किसी तरह मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पुराना डा...