प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन प्रसाद शुक्रवार को सीएचसी महेशगंज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीएचसी में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। रोगियों के पंजीकरण काउन्टर पर महिला पुरुष की अलग कतार लगवाने, मुख्य गेट पर रोगियों तीमारदारों के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था किए जाने, ओआरएस पाउडर, गिलास की व्यवस्था किए जाने को कहा। ताकि सीएचसी आने वाले रोगियों को पानी पीने के लिए भटकना न पड़े। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समय से अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को सुविधाएं उलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह आदि चिकित्सक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...