सोनभद्र, जून 11 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, आशाओं एवं एएनएम के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अस्पताल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड बनाने में हो रही दिक्कतों को लेकर आशाओं से वार्ता की और प्रगति लाने को कहा। वही करीब दो माह से आशाओं के रुके मानदेय को आगामी दो दिनों में भेजने को कहा।इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से सीधे बातचीत कर फील्ड में आ रही उनकी समस्याओं और चुनौतियों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण सीएमओ ने इस दौरान सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के ब्लड बैंक, वार्ड अस्पताल परिसर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंन...