बलरामपुर, अगस्त 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में आयोजित एचपीवी टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्था, लाभार्थियों के पंजीकरण तथा वैक्सीन की गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय तक एएनएम प्रियंका और रेखा द्वारा 36 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को निर्देश दिए कि सभी पात्र किशोरियों का समयबद्ध व शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी प्रभावशीलता के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया। डॉ. रस्तोगी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा मे...