जौनपुर, अप्रैल 25 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हौज में स्थित ट्रामा सेंटर का शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. डीके सिंह को विशेष निर्देश भी दिया। दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने सीटी स्कैन करवाने आए मरीजों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। उसके बाद अन्य कक्षों में गए। उन्होंने ट्रामा सेंटर प्रभारी को कहा कि गर्मी को देखते हुए जो भी दवाएं आवश्यक हैं। उसे उपलब्ध रखें। इसमें अगर कोई दवा नही है तो तत्काल अवगत कराएं। लोगों से भयंकर गर्मी व धूप की तपिश से बचने की अपील किया। यह भी पढ़ें- हीट वेव को लेकर लोगों को जागरूक करेगा आईएमए यह भी पढ़ें- पारा फिर 44 के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने का निर्देश ...