बांदा, फरवरी 16 -- बांदा संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शहर के छत्रसाल स्कूल, स्टेशन रोड में एमआर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 16 से 27 फरवरी तक संचालित किया जाना है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक डोज दी जा रही है। जनपद के 1566 स्कूलों में एक लाख 25 हजार 931 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एमआर वैक्सीन बच्चों को खसरा व रूबेला बीमारी से बचाने में सहायक है। इस दौरान डा.अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा.विजयशंकर केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, संजू कश्यप आरसी यूनीसेफ आदि उपस्थित रहे। ------- कालिंजर महोत्सव में चला फाइलेरियारोधी अभियान नरैनी। ब्लाक क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण कम करने के लिए स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.