सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों के उपचार और चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल भवन और आवासों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। नए भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार की सुबह सीएमओ ने सबसे पहले चोपन सीएचसी के एएनसी वार्ड, पीएनसी वार्ड, लेबर रूम तथा नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई (एनबीएसयू) का निरीक्षण किया। यहां सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। एनबीएसयू में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फैज अहमद की देखरेख में दो नवजात बच्चों का उपचार चल रहा था। इसके बाद सीएमओ ने ऑपरे...