सीएमओ ने किया सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रमेश कुमार मिश्र ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा तथा खलियारी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। सीएमओ ने टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- चंदवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.