अयोध्या, अप्रैल 11 -- बाबा बाजार। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. देवेन्द्र कुमार ने उमापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर चिकित्सक नदारद मिले। सीएमओ ने ड्यूटी से गायब चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। जिसे संज्ञान में लेकर सीएमओ ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। शिकायत रही कि स्वास्थ्य केन्द्र पर समय से चिकित्सक नहीं उपलब्ध रहते और दवाओं की उपलब्धता नहीं रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.