हरदोई, फरवरी 22 -- शाहाबाद। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय ने शाहजहांपुर मार्ग स्थित उधरनपुर पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेले में कुल 48 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अस्पताल पहुंचे मरीजों को आवश्यक जांच के बाद दवाएं दी गईं। निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं और प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण दीक्षित, डेंटल डॉ.विक्रम, आयुष डॉ. विक्रम, डॉ. खालिदा, एएनएम सुषमा, एलटी कुलदीप, एनसीडी स्टाफ नर्स नेहा व सतीश तथा फार्मासिस्ट जगदंबा सागर ...