सीएमओ दफ्तर में हॉस्पिटल संचालक और ऑपरेटर में मारपीट
फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। सीएमओ दफ्तर में एक प्राइवेट हास्पिटल संचालक और कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच शुक्रवार को मारपीट हो गई। गाली गलौज, मारपीट और हंगामे के बीच सीएमओ को फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। करीब आधे घंटे तक कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। हास्पिटल संचालक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति से रुपयों की मांग की गई। आपरेटर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और संचालक पर कार्यालय आकर गाली गलौज मारपीट करने के आरोप लगाए। हालांकि कोतवाली में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और फिर किसी के ओर से तहरीर नहीं दी गई। डीएम के निर्देश पर अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इन दिनों स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई में जुटा है। बीते दिनों लोधीगंज स्थित एक प्राइव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.