वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। एडिश्नल सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद को उनका प्रभार सौंपा गया है। इस मौके पर सीएमओ कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. संदीप चौधरी अपने कार्याकाल का याद कर भावुक हो गए। वक्ताओं ने कहाकि अपनी कार्यशैली और सहृदयता से डॉ. संदीप ने सबका दिल जीता। टीमवर्क पर हमेशा उनका विशेष जोर रहा। इस मौके पर डॉ. एसएस कनौजिया, डीपीएम संतोष सिंह, डीएचईओ हरिवंश यादव, डॉ. पीयूष राय, सौरभ सिंह, डॉ. आर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...