शाहजहांपुर, जून 7 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डेंटल सर्जन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, बीसीपीएम, बीएचडब्ल्यू पुरुष, लैब तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन और ब्लॉक डाटा मैनेजर बिना सूचना अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश देते हुए संबंधित कर्मचारियों का वेतन,मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय 90 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। सीएमओ ने महिला, पुरुष और दिव्यांग मरीजों के लिए अलग-अलग कतारें बनाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएचसी सासनी की सेवाओं का जाना हाल, व्यवस्था दुरुस्त...