सीएमओ को निरीक्षण में चिकित्सक मिले गैर हाजिर, साफ-सफाई मिलीं बदहाल
हाथरस, मई 10 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय द्वारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं चिकित्सक गैर हाजिर मिले तो कहीं साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल मिलीं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाड़पुर का निरीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाड़पुर के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसके अनुसार डॉ. रश्मि सेंगर, आयुष महिला चिकित्साधिकारी, सुनील कुमार, फार्मासिस्ट, जितेन्द्र कुमार यादव, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई संतोषजनक पाई मिली। ओपीडी के बारे में जानकारी करने पर उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि आज दिनांक तक 06 ओपीडी की जा चुकी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.