शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- पुवायां-सिंधौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां व सिंधौली का निरीक्षण किया। पुवायां में निरीक्षण के समय डॉ. सुशील कुमार और बीसीपीएम पूजा वर्मा अनुपस्थित पाए गए। वहीं सिंधौली में स्टाफ नर्स अमित कुमारी, फार्मासिस्ट अमन यादव, संजीव व अश्वनी कुमार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को इनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए तथा अगले आदेश तक उनका वेतन और मानदेय रोकने के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- सीएमओ को छह कर्मचारी मिले गैरहाजिर, वेतन-मानदेय रोका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...