मऊ, मार्च 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों एवं अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के संचालन की शिकायत को स्थाई लोक अदालत ने गंभीरता से लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर एक महीने के अंदर जांच अख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसडीएम मधुबन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव की संयुक्त तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बता दें कि लगभग तीन महीने पूर्व अवैधानिक रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों एवं अस्पतालों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के पहल पर स्वास्थ्य विभाग जांच एवं सील करने की कारवाई किया था। साथ ही अवैधानिक रूप से संचालित लगभग दो दर्जन से अधिक प्रसूति गृहों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.