सीएमओ के निरीक्षण में 18 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
बलरामपुर, अगस्त 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 18 अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने और उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ के निरीक्षण में सफाई कर्मचारी सनी कुमार, एनएमए सतीश कुमार यादव, स्टाफ नर्स वंदना रानी, वरिष्ठ सहायक हरि आनंद सिंह, डेंटल हाइजीनिस्ट हेमचंद्र वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुन्ना सिंह, एमसीटीएस ऑपरेटर ज्योतिर्मय सोमेंद्र त्रिपाठी कार्य से अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह बीसीपीएम अशोक कुमार मौर्य, एएनएम नीलम तिवारी और झीनका देवी, ऑप्टोमेट्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.