सीएमओ के निरीक्षण में 11 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पदों पर तैनात 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएमओ ने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के उक्त अवधि का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सीएमआ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत 11 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों में चिकित्साधिकारी डॉ रविकांत, एएनएम प्रदीप कुमार, निशा वर्मा, वरिष्ठ सहायक शरद कुमार श्रीवास्तव, डेंटर हाइजीनिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.